कोई तल्खी नही दिखती , सुधरना चाहता हुँ अब !!
वफादारी , ख़ुसूसे दिल्लगी , अब अच्छी नही लगती !
तेरे जैसों की सूरत में , बदलना चाहता हूँ अब !!
कोई पूछेगा जो हमसे , बड़े बेबाक कह देंगे !
मेरे बाबा की ख़ाहिश थी, वो बनना चाहता हूँ अब !!
संभलते है , संभल जायेंगे , रिश्ते जहानों में !
तेरी खातिर , तेरा होकर , सम्भलना चाहता हूँ अब !!
किये वादे वो तुझसे थे , मुकरना चाहता हुँ अब !
कोई तल्खी नही दिखती , सुधरना चाहता हुँ अब !!
जाफर खान

🖖
ReplyDelete