वो अब लौटा भी है , और मुझसे मिला उसी की तरह !
मुझे धोखा हुआ , लगता है वो उसी की तरह !!
हर एक रंग , नजर , आँखों की मस्ती भी वही !
समझना मुश्किल हुआ , वही है या उसी की तरह !!
पसंद नापसंद , मुझको ही मालूम सभी !
अजीब बात है , उसकी भी पसंद उसी की तरह !!
मुझे फिर देखकर , शायद मिज़ाज़ बदला उसका !
खिलखिलाया तो नही , मुस्का रहा उसी की तरह !!
झुकी नजर से मुझे , छोड़कर गया था कभी !
झुकाये नजरे खड़ा , लग रहा उसी की तरह !!
उदास लौट रहा , जैसे की चाहता है मुझे !
उसे पता ही नही , मैं खुद हो गया उसी की तरह !!
उसे पता ही नही , मैं खुद हो गया उसी की तरह !!
जाफर खान

No comments:
Post a Comment