Friday, September 30, 2011

मुसाफिर

जीने का वो अंदाज सिखाके चला गया 
हर गैर को वो अपना बनाके चला गया  !!

वो जी रहा था लेके एक नेक आरजू 
नफरत को दिलों से वो मिटाके चला गया !!

हर आईने में ढूँढता खुदको ही मैं रहबर 
एक आईने में कुछ ऐसा दिखाके  चला गया !!

ईमान में उसका कोई सानी नही पाया 
फ़र्जे ईमान आलिमो को बताके  चला गया !!

यादों के घरानों में रहता था वो भी कैद 
यादों के आगे जिन्दगी थमाके चला गया !!

पछता रहा हूँ मैं उसे खोके अब तलक 
क्यूँ हर  राज  मुझको अपने सुनाके  चला गया !!

हर शय  से वफ़ा उसका अंदाज था "जाफर" 
इश्के खुदा हर साज में मिलाके  चला गया !!

जीने का वो अंदाज सिखाके चला गया 
हर गैर को वो अपना बनाके चला गया  !! 
                                                                        जाफर खान  

Saturday, September 24, 2011

सदा

एक आशिक जो कब्र में भी सुकूं न पा सका , बस इसलिए के जिस प्यार को वो इस दुनिया में छोड़ गया था आज वो टूट गया  है , बिखर गया है ! !
वो एक सदा दे रहा था काश कोई इसे सुनले , ताकि वो चैन से सो सके हमेशा के लिए ....काश कोई सुन ले ये सदा .....

भीगी आँखों से विदा हो रही थी मेरी दुल्हन !
किसी गैर की डोली में जल रही थी मेरी दुल्हन !!
फरेबियों ने किया एक सुलूक ऐसा भी 
बिन मौत के भी  मर रही थी मेरी दुल्हन !!
तमाशबीनो ने की एक मुराद ऐसी भी 
ता उम्र तमाशा बनी रही मेरी दुल्हन !!
किया था वादा उसे चाँद तारों तक ले जाऊंगा 
आज अंधेरो में सिमट रही थी मेरी दुल्हन !!
मेरी हर बात पर उसको यकीन सच्चा था 
हर उस बात से जुदा हो रही थी मेरी दुल्हन !!
मेरी मौत के कसीदे पढ़े थे कभी जहाँ ने 
खुद मौत की तमन्ना कर रही थी मेरी दुल्हन !!
आरजू ए मेरी पूरी करदे कोई जहाँ में 
ले जाये सारी खुशियाँ जहाँ जाये मेरी दुल्हन !!
मायूस वो हुई  है दुनियां के सरपरस्तों 
रखना ख्याल उसका है नादान मेरी दुल्हन !!
करती रही हमेशा इन्तेजार तेरा वो '"जाफर"
यादें सदों पुरानी सदों जी रही मेरी दुल्हन !!
................................................................
यादें सदों पुरानी सदों जी रही मेरी दुल्हन !!
                                                                        जाफर खान 

Monday, September 5, 2011

नादान

वो मेरे प्यार को , एहसान समझ लेती  है
बड़ी नादान है , मुझे नादान समझ लेती है !!

सुना है उसको भी है कलियों से मोहब्बत
बड़ा एहसान है , गुले-ए-जबान  समझ लेती है !!

मेरे हर अश्क पे , वो साँस रोक लेती है 
जाने क्या बात है , क्या बात समझ लेती है !!

वो मेरे प्यार को , एहसान समझ लेती  है
बड़ी नादान है , मुझे नादान समझ लेती है !!
                                                 
                                                 जाफर खान