Saturday, July 21, 2012

तेरा खयाल मेरे आस पास

दिल मेरा , जब भी उदास होता है
तेरा खयाल मेरे आस पास होता है  !

कह गया है तु मुझको अलविदा फिर भी ,
तेरा  साया क्यु मेरे साथ साथ होता  है !

जब भी लोगों ने हाथों को पढ़ा है मेरे
हर कोई नाम तेरा पूछ रहा होता है !

तेरी रुखसती भी मेरे अंदाज से मुमकिन ना हुई
जब भी मुड़ता हूँ तो , तू लौट रहा होता है !

खयाल आये मुझे तेरे कई बरस के लिये
और आँख खोलुं  तो , सवेरा हो रहा होता है !

हर एक जिक्र में तुझको छुपाया दुनिया से
फिर क्यों महफिल को तेरा नाम पता होता है !

खो गया खुद है  कहीं  बाजार में " जाफर  "  ऐसे
मिला जिसे भी कहीं , कुछ ढून्ढ रहा होता है !!

" जाफर"



Wednesday, June 20, 2012

वो ख़त जो तुमने जला दिये

पलकों को जगाकर रातों में , कुछ ख़ाब सुहाने लिक्खे थे !
हर बात तो अब कुछ याद नहीं , पर जन्नत के फसाने लिक्खे थे !!
कुछ बातें थी कहनी तुझसे ,कुछ दिल के जखम दिखलाने थे !
उस ख़त में जमाने लिक्खे थे , वो ख़त जो तुमने जला दिये !!

अरमान तेरे संग जीने के , कुछ लफ्जों में बतलाने थे !

यादें वो पुरानी थोड़ी सी , किस्सों की जुबा दिखलाने थे !!

इन्तेजार में काटे सावन और , मिलने के बहाने लिक्खे थे !

सदियों से छुपाकर रक्खे थे , वो ख़त जो तुमने जला दिये !!
                                                                                                                                                          
                                                                  "  जाफर खान "

Saturday, June 16, 2012

सुना है लोग तुमको आज कल मौसम बुलाते है

 सुना  है लोग तुमको आज कल  मौसम बुलाते है
गजब का रूप पाया है , बहुत नखरे दिखाते हो !!

 सुना  है लोग तुमको आज कल  मेहंदी  बुलाते है
गुलाबी सुर्ख  गालों से , बहुत रंगत दिखाते हो !!

 सुना  है लोग तुमको आज कल  पायल  बुलाते है
छनकती रोज पैरों से , सदा बिजली गिरते हो !!

 सुना  है रोज तुमको लोग , मेरे  किस्से सुनाते है
परेशा तुम हो जाते हो , सब तुमको चिड़ाते है !!

अरे जाना कि इतना बाग पन  मुझको सुहाता है
तुम्हारी हर गजल सुनना , मुझे भी खूब भाता है !!

अरे जाना तुम्हारा अक्श , मैं पलकों में रखता हूँ
तुम्हारी याद आने पर , सदा राहों को तकता हूँ !!

मगर समझो मेरी जाना , मुझे तुम माफ़ कर देना
खड़े हो जब इबादत में , मेरी फरियाद कर देना !!

मेरी सांसे ही कुछ कम थी , तुम्हारा साथ क्या देता
मेरे बस में अगर होता , तुम्हे गुलजार कर देता !!

अरे जाना जियो दिल से , हमें फिर साथ चलना है
जहाँ पर फुल खिलते है , वही फुलों को खिलना है !!

सुनो इतना  मेरी जाना , मुझे तुम माफ़ कर देना
खड़े हो जब इबादत में , मेरी फरियाद कर देना !!  .......  " जाफर खान  "




Wednesday, March 21, 2012

सजदा

                                                         
            तेरे अल्फाज , तेरी चाहत , तेरे चेहरे की वो रोनक
            मैं जब सजदे   में होता हूँ, खुदा से मांग लेता हूँ !

            तेरी खुशियाँ , तेरे सपने , तेरी  आँखों  की वो  चम चम
            मैं जब सजदे में होता हूँ , खुदा से मांग लेता हूँ !

            मुझे  आरजू   नहीं  तेरी , तेरी  बाते नहीं  करता 
            मगर  सजदे में  जाते  ही ,  तुझे  ही   मांग लेता हूँ ! !  

            जाफर खान                                                                                               

Tuesday, March 6, 2012

तेरी कुछ यादें मुझे दे दे , मुझे बेहद जरुरत है !
के  जो कुछ थी तेरी जानिब , अब धुंधली सी  लगती  है !!



Saturday, February 4, 2012

My Last Valentine Day at Bhopal

14 Feb 2011 , ये दिन मेरे लिए  खासः  बन गया ! पर  इसकी वजह किसी हमसफ़र का मिलना न थी , आज के दिन मेने किसी अपने को खोया था फिर भी ये मेरे लिए खासः बन गया !
                 आज पुरे एक साल बाद मै वापस आया उसी शहर  में जहाँ हम  हर साल इस दिन घूमा करते  थे ! न्यू मार्केट , भोपाल ! यही हमने  अपनी पढाई पूरी की थी ! आज मैं लौटा सिर्फ ये सोच केर के वो मझे यह जरुर मिलेगी , एक अटूट सा विश्वास था मुझमे और मैं चला आया सिर्फ उसे देखने !
                   वो दिन भी बहुत  क़यामत सा था जब हमारी  पढ़ाई  का आखरी दौर था ! फिर हम मिले अपने अपने एक फैसले के साथ ! फैसला - " जिंदगी का " ! शायद वक़्त हमें कुछ सिखाना चाहता था ! कुछ बताना चाहता था ! लोगो के लिए  हमारा  साथ एक मिसाल बन चुका था ! फिर न जाने क्यों वो दिन आ गया ! हम मिलने पहुंचे ! मैंने  एक फैसला कर लिया था और उसे बताना  चाहता था , दिल में ख़ुशी लिए हुए ! पर वो नही आई,बस नही आई  ,आया तो बस उसका एक फैसला ! वो था हमेशा के लिए अलग  हो जाने का ! खुद से दूर हो जाने का  ! दिल बैठ गया ! आँखों में कुछ न था अँधेरे के सिवा ! जानते हो मेरा क्या फैसला था - उसे हमेशा  के  लिए अपना बनाने का , उसे कभी न  छोड कर जाने का !
                    आज पुरे एक साल बाद वो मुझे वही मिली , उसी  शहर  में , उसी गली में ! मेरा यकीन था 
इसीलिए तो मैं आया था ! उसने मुझे देख लिया , पर शायद आज भी वो मुझे भूलना चाहती थी ! मैं खुश था , सिर्फ उसे देख कर ! उसके हाथो में मेहँदी थी ,जानता था वो मेरे सिवा किसी के नाम की मेहँदी नही लगा सकती ! पर बात कुछ और थी , वो नाम कोई और था ! पर मैं खुश था सिर्फ उसे देख कर ! और मैं चला आया वापस , बस उसे देख कर ! ये था मेरी  मोहब्बत का छोटा सा किस्सा ! मेरी मोहब्बत जिसे में दिल से जीता हूँ और यकीन करता हूँ ! दुआ करता हूँ ,उसके लिए ! आज भी नहीं समझ पाया के वक़्त का  इशारा क्या था ,  पर एक बात जान गया था , ये मेरी मोहब्बत थी जो मुझसे कभी अलग नही हो सकती थी ! यही तो असली ख़ुशी थी , शायद   मेरे लिए !.... मैं खुश था बस उसे देख कर .... 

Thursday, January 26, 2012

तेरी तस्वीर

तेरी तस्वीर को हाथों से  बनाने बैठा 
देख तेरी याद में एक याद सजाने बैठा !!

रंगों में कभी अश्क तो एहसास मिलाया करता हूँ 
देख किस हाल में ये हाल सुनाने  बैठा !!

आँखों में ताजा  हुए  आज  पुराने मंजर  
देख फिर आज वही साथ निभाने बैठा !!

लौट आ तुझको मेरी जीस्त पुकारा करती 
देख पाने को तुझे एक ज़माने बैठा !!

"जाफर  खान"