पलकों को जगाकर रातों में , कुछ ख़ाब सुहाने लिक्खे थे !
हर बात तो अब कुछ याद नहीं , पर जन्नत के फसाने लिक्खे थे !!
कुछ बातें थी कहनी तुझसे ,कुछ दिल के जखम दिखलाने थे !
उस ख़त में जमाने लिक्खे थे , वो ख़त जो तुमने जला दिये !!
अरमान तेरे संग जीने के , कुछ लफ्जों में बतलाने थे !
यादें वो पुरानी थोड़ी सी , किस्सों की जुबा दिखलाने थे !!
इन्तेजार में काटे सावन और , मिलने के बहाने लिक्खे थे !
सदियों से छुपाकर रक्खे थे , वो ख़त जो तुमने जला दिये !!
" जाफर खान "