Sunday, November 13, 2011

वो कैसी पागल लड़की थी

वो कैसी पागल लड़की थी , जो याद मुझे अब आती  है
वो कैसी पागल लड़की थी , जो याद मुझे अब आती  है!!

उसकी आहट की चिंगारी , बेचैन मुझे कर जाती है
लगता है शायद वो ही थी , हर दस्तक ये बतलाती है !!
वो कैसी पागल लड़की थी , जो याद मुझे अब आती  है!!

तकते नैना उन राहों को , इन्तेजार के आँसू बरश गए
वो प्यार तुम्हारा झूठा था , या प्यार में हम ही तरश गये !!
जो हाल हमारा होना है , क्या मौत भी ये कर जाती है !!

वो कैसी पागल लड़की थी , जो याद मुझे अब आती  है
वो कैसी पागल लड़की थी , जो याद मुझे अब आती  है !!
                                                                   
  जाफर खान 

Thursday, November 3, 2011

मुझे ना तू मिली होती


तेरी आरजू ए शिद्दत में , मैं काफिर बन गया होता !
मुझे  ना तू मिली होती , तो साहिर बन गया होता !!

मेरी भी जुस्तजू उल्फत , किस्सों  में बयाँ होती !
मेरी तरहा भी कोई  तो ,  आशिक  बन गया होता !!

तेरे गावं के चर्चो में ,  मेरी बाते कोई करता !
मेरी भी याद करने का , बहाना मिल गया होता !!

तुने जो साथ देने का , इरादा कर लिया होता !
मेरी भी जान बच जाती , तू भी तो जिया होता !!

खुदगर्जी की राहों  में ,  मोहब्बत चल नही सकती !
फितरत ये मोहब्बत की , पता तो कर लिया होता !!

मेरे ख्वाबों को जो तुने , तोड़ा  है बेवज्हा !
मेरे ख्वाबों में तू ही था , सदा तो सुन  लिया होता !!

मिलकर यूँ बिछड़ने का , उसका अंदाज था " जाफर " !
खुदा इस खेल में उसको , खिलाड़ी मिल गया होता !! 

खुदा इस खेल में उसको , खिलाड़ी मिल गया होता !! ........." जाफर खान "