
होंसला टूटा नही था , होंसला तोड़ा गया !
साथ हमसे छूटा नही था , साथ मेरा छोड़ा गया!!
जब निगाहे तरस रही थी देखने उस प्यार को
हम न वक़्त को रोक पाए, न वक़्त को मोड़ा गया !!
फैसला ये उस का था या, फैसला था मज़बूरी का
आज तक न हम भूल पाए , और न उससे भूला गया!!
अब नही है यकीन खुद पर, खुद के हर एक ख्वाब पर
ख्वाब हमने तोड़े नही थे , ख्वाबो को है तोड़ा गया !!
बंद हो गयी अब ये आँखे , सांसे भी थम सी गयी
जिन्दगी की फाकिर दौड़ में , हमसे यु न दौड़ा गया !!
कसमकश तो देखता वो मेरे उन जज्बातों की
सब कुछ हमने खो दिया है , उन यादो को न खोया गया !!
उम्मीद के रंग फीके नही थे , न होंसला छोड़ा कभी
पर होंसला टूटा नही था , होंसला तो है तोडा गया !
साथ हमसे छूटा नही था , साथ मेरा छोड़ा गया!
होंसला टूटा नही था , होंसला तोड़ा गया !!
जाफर खान