मैं क्यूँ , सब कुछ भूल गया हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
उसकी मीठी उन बातों को
उस रिमझिम सी बरसातों को
उसके हाथों की नरमी को
उसके गुस्से की गर्मी को !!
मैं क्यूँ , सब कुछ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
बिन मौसम की बरसात को
और उसके हर पल साथ को
साथ बितायी यादों को
इन्तेजार में काटी रातों को !!
मैं क्यूँ , सब कुछ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
वो चिंता उसको खोने की
वो बाली उसकी सोने की
वो महक उसके बालों की
वो लाली उसके गालों की !!
मैं क्यूँ , सब कुछ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
वो झगडे छोटी बातों पर
वो नखरे हर मुलाकातों पर
वो हर बात पर शर्माना उसका
वो हर पल घबराना उसका !!
मैं कैसे , सब कुछ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
उसका मेरा अब साथ नही
ये बात पुरानी, अब बात नही
उसको तो मैने चाहा था
ये चाहत रही आबाद नही!!
वो कैसे , सब कुछ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
उसका चाहत पर ईमान नही
कोई बात उसे अब ध्यान नही
वो भूल गया सब वादों को
वो तोड़ गया कच्चे धागों को !!
वो क्यूँ , सब कुछ यूँ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
तड़प रहा है दिल मेरा
उन यादों को न भूल रहा
वो भूल गया सब बातों को
मेरे उसके जज्बातों को !!
मैं क्यूँ , सबकुछ ना भूल सका
ना भूल सका ,क्यूँ ना भूल सका !!
ये हाल मेरा दीवानों सा
अपनों में पागल कहलाता हूँ !!
पर तुमको सच बतलाता हूँ
भूल ना पाया मैं उसको
फिर भी सबसे कह जाता हूँ ...
मैं क्यूँ , सब कुछ भूल गया
हाय भूल गया , सब भूल गया
क्यूँ भूल गया !!
जाफर खान
No comments:
Post a Comment