Thursday, January 26, 2012

तेरी तस्वीर

तेरी तस्वीर को हाथों से  बनाने बैठा 
देख तेरी याद में एक याद सजाने बैठा !!

रंगों में कभी अश्क तो एहसास मिलाया करता हूँ 
देख किस हाल में ये हाल सुनाने  बैठा !!

आँखों में ताजा  हुए  आज  पुराने मंजर  
देख फिर आज वही साथ निभाने बैठा !!

लौट आ तुझको मेरी जीस्त पुकारा करती 
देख पाने को तुझे एक ज़माने बैठा !!

"जाफर  खान"