हर साथ खो दिया है , मेरे साथ की तरहक्यूँ बिखर गया तू , बरसात की तरह !
मेरा ही हमसफ़र था , चलना था एक होके
फिर क्यूँ बदल गया तू , हालात की तरह !
तेरे ही साथ बीते , मेरे हसीन लम्हे
था शामिल वजूद में तू , जज्बात की तरह !
हर जेर जबर उलझा , तेरी ही याद में बस
लिखता बताओ कैसे , अब साद की तरह !
तेरा ख्याल आया , और रात रो पड़ी थी
फिर रात कट रही है , हर रात की तरह !
हर बात भूल जाये , कोशिश दिले नादानी
तू भूल कर गया है , उस बात की तरह !
पाया था मैंने तुझको , किस्मत की मुश्किलों से
और खो दिया है तुझको , हर आस की तरह !
"जाफर "पुकारता है , हर साँस की चुभन से
वापस चले तू आना , तेरी याद की तरह !
वापस चले तू आना , तेरी याद की तरह !!
जाफर खान












