दिल मेरा , जब भी उदास होता है
तेरा खयाल मेरे आस पास होता है !
कह गया है तु मुझको अलविदा फिर भी ,
तेरा साया क्यु मेरे साथ साथ होता है !
जब भी लोगों ने हाथों को पढ़ा है मेरे
हर कोई नाम तेरा पूछ रहा होता है !
तेरी रुखसती भी मेरे अंदाज से मुमकिन ना हुई
जब भी मुड़ता हूँ तो , तू लौट रहा होता है !
खयाल आये मुझे तेरे कई बरस के लिये
और आँख खोलुं तो , सवेरा हो रहा होता है !
हर एक जिक्र में तुझको छुपाया दुनिया से
फिर क्यों महफिल को तेरा नाम पता होता है !
खो गया खुद है कहीं बाजार में " जाफर " ऐसे
मिला जिसे भी कहीं , कुछ ढून्ढ रहा होता है !!
" जाफर"