Tuesday, June 17, 2014

सुधरना चाहता हुँ अब

किये वादे वो तुझसे थे , मुकरना चाहता हुँ अब !
कोई तल्खी नही दिखती , सुधरना चाहता हुँ अब !!

वफादारी , ख़ुसूसे दिल्लगी , अब अच्छी नही लगती !
तेरे जैसों  की सूरत में , बदलना चाहता हूँ अब !!

कोई पूछेगा जो हमसे , बड़े बेबाक कह देंगे !
मेरे बाबा की ख़ाहिश थी, वो बनना चाहता हूँ अब !!

संभलते है , संभल जायेंगे , रिश्ते जहानों में !
तेरी खातिर , तेरा होकर , सम्भलना चाहता हूँ अब !!

किये वादे वो तुझसे थे , मुकरना चाहता हुँ अब !
कोई तल्खी नही दिखती , सुधरना चाहता हुँ अब !!

                                                  जाफर खान 

1 comment: