![]() |
| Small mistake "A long time ago" |
आवाज देती थी सुखन , मुझको नदी के पार से !
और मैं बेबस आदमी , चप्पु चलाने से डर गया !!
फिर शिकायत करता रहा , उस अँधेरी रात का !
हाथ पर मैं हाथ रख कर , मुश्किलों से डर गया !!
उम्र के 60 साल काटने के बाद आज में अपनी नाकामी की वजह जान पाया हूँ ! मैं
शायद तब भी बेबसी का चश्मा पहनता था , जब मैं सब कुछ बदल सकता था !
मैं आर्थिक तंगी के उस दौर मैं पैदा हुआ जब सिर्फ कुछ हफ्तों के अनाज के लिए जमीने बेच दी गयी ! बकौल के हमने उस काम को किया होता , जो हमारे बडे सालों से करते रहे ! पर हम इज्ज़त दार लोग थे , किसानी मजदूरी हमारे देश में हीन लोगों का काम समझा जाने लगा था और ऐसे ही हम गरीबी की चादर को और बड़ा करते रहे !
मुझे बिस्तर की गरम चादर बहुत पसंद थी इतनी की अगर कोई बात मुझे परेशानी में डालती तो मैं उसे अपने ऊपर सजाकर घंटों के लिए हंसी सपनो में खो जाता ! यकीनन मुझे इससे बेहतर साथी कभी नही मिला ! सारी फ़िक्र घंटो के लिए गायब ! थोड़ी बहुत आमदनी से घर का गुजारा करता ! सफ़ेद कपड़े और बढ़िया टोपी पहनकर इज्जतदार होने का दम भरता !
पर ये सब उस वक़्त तक ठीक से चलता रहा जब तक मैं रुपयों में पहचान कर सकता था ! आज मेरी आँखे सिर्फ काले और गोरे का फर्क पहचानती है , वो भी इत्मिनान करने के बाद ! मदद के लिए पुकारना मुझे कभी गवारा नही था , पर न जाने क्यू लोग मेरी आँखों में देखकर खुद अपना हाथ आगे कर देते ! शायद मैंने कभी उनकी मदद की होगी !
नहीं ! आज कई बरसों के बाद मैंने अपने आपको आईने में देखा ! आखों में पुकारती बेबसी देखी
और तब समझ पाया कि मैं कितनी देर तक उस चादर के अंदर सोता रहा ! ये एक सच था जो मुझे जिंदगी के लम्बे गुजरे वक़्त के बाद पता चला ! काश.……
जाफर खान
