![]() |
| आधी रात का पन्ना |
१२ दिसंबर सन ८८ ...
खिड़की के बाहर आज की सुबह बहुत खुश थी ! पर मैं देखता हूँ घर के चारों तरफ फैली उदासी ,सूनापन ! धुंधली सी तुम्हारी यादें , और मेरी बेबाक गुजरी जिंदगी ! बहुत से सवाल है अंदर , पर मेरे पास वक़्त नही ! तुम्हारे साथ जीने की ख्वाहिश और अकेली जिंदगी सब फिसल रहा है , रेत की तरह ! जैसे तुम कहा करती थी मुझसे ....... कभी कभी आईने के सामने खड़े होकर कोशिश जरूर करता हूँ , अपने चेहरे के भाव बदलने की... खुश दिखने की ...... पर ..... पर एक ही भाव चेहरे को ढके हुए है ! ख़ामोशी का !! इस बेजान घर की तरह !! उम्र की थकान हावी है मुझपर !
सुनो ....... पिछले कुछ दिनों से कुछ लिखने लगा हूँ , अपनी यादें , या यूँ कहो की हमारा वक़्त ! कुछ पन्ने जो शायद कुछ कह पायें तुमसे !!
आधी रात का वक़्त है ! बेवफा नींद ने इजाजत दी है मुझे , जागने की , आखरी रात के लिए ! तुझे सोचने के लिए ! मन शांत है और देख रहा है मुस्कुराते हुए हमारी जवानी को … एक दूसरे के लिए जीते हुए ! हां , मैं सच जानता हुँ ! ये वही वहम है जो शायद मौत से पहले की ख्वाहिश का होता है ! और मैं तैयार हुं , इस अंत के लिए ! इस वहम के साथ .... "तेरे साथ" ....
I will meet you yet again ...
जाफर खान
