![]() |
| सजा -ए-मोहब्बत |
प्यार को अब एक गलती मानता है वो ,
बिछड़ा है जब से ,अजनबी की तरह जानता है वो!!
रोया है वो भी टूटकर ये जानता हूँ मैं ,
क्यों खुदगर्ज कहकर खुद को सही मानता है वो!!
पकड़ा है हाथ उसने ,आज और सख्श का
वफाओं का यही सबक है, कैसे जानता है वो!!
टुकडो में करके अरमा , भरोसा भी छिन गया
कातिल नही है क़त्ल का हुनर अब जानता है वो!!
जो था कभी मेरे लिए, एक प्यार का खुदा
लो आ गया वो दिन के, हमें ही नही पहचानता है वो!!
प्यार को अब एक गलती मानता है वो ,
बिछड़ा है जब से अजनबी की तरह जानता है वो!!
जाफ़र खान
