Thursday, November 3, 2011

मुझे ना तू मिली होती


तेरी आरजू ए शिद्दत में , मैं काफिर बन गया होता !
मुझे  ना तू मिली होती , तो साहिर बन गया होता !!

मेरी भी जुस्तजू उल्फत , किस्सों  में बयाँ होती !
मेरी तरहा भी कोई  तो ,  आशिक  बन गया होता !!

तेरे गावं के चर्चो में ,  मेरी बाते कोई करता !
मेरी भी याद करने का , बहाना मिल गया होता !!

तुने जो साथ देने का , इरादा कर लिया होता !
मेरी भी जान बच जाती , तू भी तो जिया होता !!

खुदगर्जी की राहों  में ,  मोहब्बत चल नही सकती !
फितरत ये मोहब्बत की , पता तो कर लिया होता !!

मेरे ख्वाबों को जो तुने , तोड़ा  है बेवज्हा !
मेरे ख्वाबों में तू ही था , सदा तो सुन  लिया होता !!

मिलकर यूँ बिछड़ने का , उसका अंदाज था " जाफर " !
खुदा इस खेल में उसको , खिलाड़ी मिल गया होता !! 

खुदा इस खेल में उसको , खिलाड़ी मिल गया होता !! ........." जाफर खान "  

1 comment: