हर गैर को वो अपना बनाके चला गया !!
वो जी रहा था लेके एक नेक आरजू
नफरत को दिलों से वो मिटाके चला गया !!
हर आईने में ढूँढता खुदको ही मैं रहबर
एक आईने में कुछ ऐसा दिखाके चला गया !!
ईमान में उसका कोई सानी नही पाया
फ़र्जे ईमान आलिमो को बताके चला गया !!
यादों के घरानों में रहता था वो भी कैद
यादों के आगे जिन्दगी थमाके चला गया !!
पछता रहा हूँ मैं उसे खोके अब तलक
क्यूँ हर राज मुझको अपने सुनाके चला गया !!
हर शय से वफ़ा उसका अंदाज था "जाफर"
इश्के खुदा हर साज में मिलाके चला गया !!
जीने का वो अंदाज सिखाके चला गया
हर गैर को वो अपना बनाके चला गया !!
जाफर खान

No comments:
Post a Comment