![]() |
| यादें |
आज भी मुझको उसकी कातिल ,वो अदाएं याद है !!
याद है उसकी सदा , और वो निगाहें याद है !!
करवटों में सिमटी हुई , राते मेरी आज कल
एक पल में एक ज़माने का गुजरना याद है !!
गुदगुदाती जिन्दगी को मुस्कुराने देता नही
मुस्कुराहट के वो ज़माने , वो मुस्कुराना याद है !!
आँखों में आंसू भरू या भरलू उसकी यादों को
मिलने का वादा नही , उसका बिछड़ना याद है !!
सबसे प्यारी उसकी यादें , उसमे प्यारी वो नजर
याद है अब वो नज़ारे, वो निगाहें याद है!!
मेरी हर एक बात पर उसका खिलजाना भला
चुपके से वो उसका हँसना , वो मुस्कुराना याद है !!
आँखे भर भर आती है मेरी , जब याद उसकी आये तो
कसमे खाकर वो मनाना, वो रूठ जाना याद है!!
आज भी मुझको उसकी कातिल ,वो अदाएं याद है !!
याद है उसकी सदा , और वो निगाहें याद है !!............................जाफर खान

No comments:
Post a Comment