एक आशिक जो कब्र में भी सुकूं न पा सका , बस इसलिए के जिस प्यार को वो इस दुनिया में छोड़ गया था आज वो टूट गया है , बिखर गया है ! !
वो एक सदा दे रहा था काश कोई इसे सुनले , ताकि वो चैन से सो सके हमेशा के लिए ....काश कोई सुन ले ये सदा .....
भीगी आँखों से विदा हो रही थी मेरी दुल्हन !
किसी गैर की डोली में जल रही थी मेरी दुल्हन !!
फरेबियों ने किया एक सुलूक ऐसा भी
बिन मौत के भी मर रही थी मेरी दुल्हन !!
तमाशबीनो ने की एक मुराद ऐसी भी
ता उम्र तमाशा बनी रही मेरी दुल्हन !!
किया था वादा उसे चाँद तारों तक ले जाऊंगा
आज अंधेरो में सिमट रही थी मेरी दुल्हन !!
मेरी हर बात पर उसको यकीन सच्चा था
हर उस बात से जुदा हो रही थी मेरी दुल्हन !!
मेरी मौत के कसीदे पढ़े थे कभी जहाँ ने
खुद मौत की तमन्ना कर रही थी मेरी दुल्हन !!
आरजू ए मेरी पूरी करदे कोई जहाँ में
ले जाये सारी खुशियाँ जहाँ जाये मेरी दुल्हन !!
मायूस वो हुई है दुनियां के सरपरस्तों
रखना ख्याल उसका है नादान मेरी दुल्हन !!
करती रही हमेशा इन्तेजार तेरा वो '"जाफर"
यादें सदों पुरानी सदों जी रही मेरी दुल्हन !!
................................................................
यादें सदों पुरानी सदों जी रही मेरी दुल्हन !!
जाफर खान

No comments:
Post a Comment