Friday, January 11, 2013

तो फिर मिलने चले आना

कभी जब देखकर  दुनिया , अलग होने का दिल चाहे !
कभी जब देखकर मौसम  , कहीं खोने का दिल चाहे !

कभी जब सोचकर मुझको , तेरे रोने का दिल चाहे !
कभी जब देखकर खुदको , मेरे होने का दिल चाहे !

तो फिर मिलने चले आना , मुझे मिलने चले आना !!

कभी जब तुम मोहब्बत में , किसी की बात को समझो !
कभी जब तुम हकीकत में , किसी जज्बात को समझो !

कभी जब तुम उजाले में , अन्देरी रात को समझो !
कभी जब तुम अकेले में , मेरे हालात को समझो !

तो फिर मिलने चले आना , मुझे मिलने चले आना !!

मेरी दीवानगी , किस्से , जो कानो में सुनायी दे !
वो  चाहत के हंसी मंजर , तुझे फिर से दिखायी दे !

जो चूमों तुम कभी मिट्टी , मेरी धड़कन सुनायी दे !
सिमटती जिन्दगी में फिर , मेरी सूरत दिखायी  दे !!

तो फिर मिलने चले आना , मुझे मिलने चले आना !!

जाफर खान 

No comments:

Post a Comment