सुना है लोग तुमको आज कल मौसम बुलाते हैगजब का रूप पाया है , बहुत नखरे दिखाते हो !!
सुना है लोग तुमको आज कल मेहंदी बुलाते है
गुलाबी सुर्ख गालों से , बहुत रंगत दिखाते हो !!
सुना है लोग तुमको आज कल पायल बुलाते है
छनकती रोज पैरों से , सदा बिजली गिरते हो !!
सुना है रोज तुमको लोग , मेरे किस्से सुनाते है
परेशा तुम हो जाते हो , सब तुमको चिड़ाते है !!
अरे जाना कि इतना बाग पन मुझको सुहाता है
तुम्हारी हर गजल सुनना , मुझे भी खूब भाता है !!
अरे जाना तुम्हारा अक्श , मैं पलकों में रखता हूँ
तुम्हारी याद आने पर , सदा राहों को तकता हूँ !!
मगर समझो मेरी जाना , मुझे तुम माफ़ कर देना
खड़े हो जब इबादत में , मेरी फरियाद कर देना !!
मेरी सांसे ही कुछ कम थी , तुम्हारा साथ क्या देता
मेरे बस में अगर होता , तुम्हे गुलजार कर देता !!
अरे जाना जियो दिल से , हमें फिर साथ चलना है
जहाँ पर फुल खिलते है , वही फुलों को खिलना है !!
सुनो इतना मेरी जाना , मुझे तुम माफ़ कर देना
खड़े हो जब इबादत में , मेरी फरियाद कर देना !! ....... " जाफर खान "
No comments:
Post a Comment